बैंकॉक में भारी बारिश से बाढ़, यातायात प्रभावित

देश के 21 प्रांतों में बाढ़ से 84,000 से अधिक लोग प्रभावित
Heavy rain causes flooding and disrupts traffic in Bangkok
पानी भरे सड़क से गुजरने की कोशिश करते वाहन
Published on: 

बैंकॉक : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में गुरुवार दोपहर से शनिवार सुबह तक लगातार हुई भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ आ गई। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार, शहर में 20 सेंटीमीटर (7.8 इंच) से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे प्रमुख नहरें भर गईं। मध्य और पूर्वी बैंकॉक समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से यातायात ठप हो गया। थाई मौसम विभाग ने शनिवार को चेतावनी दी कि रविवार तक देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश जारी रह सकती है। विभाग ने मध्य क्षेत्र में बने मजबूत निम्न दबाव क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिमी मानसून के मजबूत होने को इसकी वजह बताया।

देश के 21 प्रांतों में बाढ़ से 84,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट ने कहा कि शनिवार तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, लेकिन बारिश थमने के बाद बाढ़ का पानी कम होने लगेगा। प्रभावित लोगों के लिए कई राहत केंद्र बनाए गए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in