नाइजीरिया में बंदूकधारियों का हमला, 62 लोगों की मौत

हमले के बाद हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर विस्थापित
Gunmen attack in Nigeria; 62 people killed
इलाके में तैनात सेना का जवान
Published on: 

अबुजा : नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बंदूकधारियों के हमले में 62 लोगों की मौत हो गई और 52 अन्य घायल हो गए। हमले के बाद हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी की ताराबा राज्य इकाई के प्रमुख लादान अयूबा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमला शुक्रवार को ताराबा राज्य के करीम-लामिडो स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्र के बिन्नारी समुदाय में हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हमले को हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया, जिन्हें स्थानीय तौर पर ‘डाकू’ कहा जाता है। नाइजीरिया के उत्तरी हिस्सों में ऐसे हमले आम हैं। यहां सक्रिय हथियारबंद समूह अक्सर आम नागरिकों को निशाना बनाते हैं। इन हमलों के कारण क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चुनौतियां लगातार बनी हुई हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in