अमेरिका के आजादी के 250वीं वर्षगांठ समारोह में भव्य आतिशबाजी

लगभग 40 मिनट तक चली आतिशबाजी
A mesmerizing view of fireworks during the 250th-anniversary celebrations of independence
आजादी के 250वीं वर्षगांठ समारोह में आतिशबाजी का मनमोहक दृश्य
Published on

वॉशिंगटन : अमेरिका में आजादी के 250वीं वर्षगांठ का समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर राजधानी वॉशिंगटन डीसी में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस कार्यक्रम से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, अब तक का सबसे अच्छा आतिशबाजी शो! वहीं इस दौरान लगभग 40 मिनट तक आतिशबाजी चली। यह पिछले सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ा आयोजन था। लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल, पोटोमैक नदी और वेस्ट पोटोमैक पार्क समेत 10 अलग-अलग जगहों से करीब 8.5 लाख आतिशबाजी के गोले छोड़े गए। इस शो पर करीब 8.5 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च होने का अनुमान था। खराब मौसम और कई बार बिजली गिरने की घटनाओं के बावजूद कार्यक्रम नहीं रोका गया। तेज तूफान के कारण लोगों को कुछ समय के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, लेकिन आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार पूरा हुआ। शनिवार की शाम नए एयर फोर्स वन ने नेशनल मॉल के ऊपर शानदार सैन्य फ्लाईओवर भी किया। नेशनल मॉल में हजारों लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। लोगों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जश्न मनाया। गौरतलब है कि इस बार अमेरिका सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि पूरे साल अपनी आजादी के 250वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। व्हाइट हाउस के अनुसार, यह समारोह मेमोरियल डे 2025 से शुरू हुआ था और 2026 के अंत तक जारी रहेगा। इस राष्ट्रीय उत्सव में सरकार, निजी कंपनियां, सामाजिक संस्थाएं, शिक्षण संस्थान और आम नागरिक मिलकर हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य अमेरिका के इतिहास, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in