गूगल पर लगा 463 मिलियन डॉलर का जुर्माना

यूरोपीय संघ के सख्त गोपनीयता नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाया गया
Google fined $463 million
गूगल (लोगो)
Published on

डबलिन : यूरोपीय संघ के सख्त गोपनीयता नियमों के उल्लंघन पर गूगल पर 403 मिलियन यूरो (करीब 463 मिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है। आयरलैंड के डेटा प्रोटेक्शन कमीशन (डीपीसी) ने सोमवार को बताया कि गूगल ने उपयोगकर्ताओं के लोकेशन डेटा को उचित और कानूनी तरीके से संसाधित नहीं किया। डीपीसी के अनुसार, गूगल की ‘वेब एंड ऐप एक्टिविटी’ सेटिंग में उपयोगकर्ताओं की ब्राउजिंग और सर्च हिस्ट्री तथा ‘लोकेशन हिस्ट्री’ सेवा के तहत उनके मोबाइल से दर्ज स्थान संबंधी डेटा के इस्तेमाल में नियमों का उल्लंघन हुआ। नियामक ने एंड्रॉयड की ‘लोकेशन एक्युरेसी’ सुविधा में व्यक्तिगत डेटा के इस्तेमाल को लेकर भी कंपनी को पारदर्शी और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करने का दोषी पाया। जांच छह साल पहले शुरू हुई थी और इसमें 2018 में लागू यूरोपीय संघ के जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (जीडीपीआर) के तहत फरवरी 2020 तक गूगल की डेटा नीतियों की जांच की गई। गूगल ने कहा कि मामला पुरानी नीतियों से जुड़ा है, जिन्हें बाद में अपडेट किया जा चुका है। डीपीसी के उप आयुक्त ग्राहम डॉयल ने कहा कि लोकेशन डेटा ऑनलाइन सेवाओं को बेहतर बना सकता है, लेकिन इससे किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का भी खुलासा हो सकता है। यह आयरलैंड के नियामक द्वारा लगाया गया चौथा सबसे बड़ा यूरोपीय संघ गोपनीयता जुर्माना है। गूगल से जुड़े तीन अन्य मामलों में भी जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in