कश्मीर तक पहुंची मालगाड़ी

हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि : अश्विनी वैष्णव
अनंतनाग गुड्स शेड पहुंची मालगाड़ी
अनंतनाग गुड्स शेड पहुंची मालगाड़ी
Published on: 

नयी दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अनंतनाग गुड्स शेड पहुंची मालगाड़ी कश्मीर घाटी को राष्ट्रीय माल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उत्तर रेलवे ने शनिवार को पहली बार पंजाब के रूपनगर से कश्मीर के अनंतनाग तक सीमेंट ले जाने वाली मालगाड़ी चलाई।

अश्विनी वैष्णव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘9 अगस्त- पहली मालगाड़ी पंजाब से कश्मीर घाटी में नवनिर्मित अनंतनाग गुड्स शेड पहुंची। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रेलवे नेटवर्क द्वारा माल ढुलाई से कश्मीर घाटी में रहने वाले हमारे नागरिकों के लिए लागत कम हो जाएगी।’ उत्तर रेलवे ने कहा कि ट्रेन में सीमेंट के 21 बीसीएन वैगन लदे थे। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने कहा, ‘लगभग 600 किलोमीटर की यह यात्रा 18 घंटे से भी कम समय में नवनिर्मित अनंतनाग गुड्स शेड पर समाप्त हुई।’ उन्होंने कहा, ‘सीमेंट लेकर पहली बार मालगाड़ी वहां पहुंची है। यह कश्मीर क्षेत्र में रसद और आर्थिक विकास के एक नए दौर का समर्थन करने को लेकर रेलवे की तत्परता को रेखांकित करता है।’ उपाध्याय के अनुसार, इस मालगाड़ी से पहुंचाए गए सीमेंट का इस्तेमाल घाटी में सड़कों, पुलों, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और आवासीय भवनों के निर्माण में किया जाएगा।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in