डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी आग

18 वैगन जले
डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी आग
-
Published on: 

चेन्नई : तमिलनाडु में तिरुवल्लूर के निकट डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में रविवार सुबह आग लग गयी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आग पहले मालगाड़ी के एक डिब्बे में लगी और फिर तेजी से दूसरे डिब्बों में फैल गयी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया तथा रेल सेवाओं के लिए ‘ओवरहेड’ विद्युत आपूर्ति रोक दी गयी है। दक्षिणी रेलवे ने कहा, ‘एहतियाती उपाय के तौर पर लोकल ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा आठ एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और पांच अन्य ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं तथा आठ ट्रेनों को उनके गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया है।’ अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News