स्लीपर व 3एसी में वरिष्ठ नागरिकों को रियायत दें

रेलवे की स्थायी समिति की सलाह
स्लीपर व 3एसी में वरिष्ठ नागरिकों को रियायत दें
Published on: 

नयी दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद को बताया कि रेलवे की स्थायी समिति ने शयनयान (स्लीपर) और 3 एसी श्रेणियों में वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने पर विचार करने को कहा है।

अश्विनी वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल समाज के सभी वर्गों को किफायती सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करती है और 2023-24 में यात्री टिकटों पर 60,466 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गयी। उन्होंने कहा कि इससे रेलवे में यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए औसतन 45 प्रतिशत की रियायत मिलती है। दूसरे शब्दों में यदि सेवा प्रदान करने की लागत 100 रुपये है, तो टिकट की कीमत 55 रुपये है। यह रियायत सभी यात्रियों के लिए जारी है। रेल मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों की चार श्रेणियां, रोगियों की 11 श्रेणियां और छात्रों की आठ श्रेणियों जैसी कई अन्य श्रेणियों के लिए इस सब्सिडी राशि से अलग रियायतें जारी हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News