बांग्लादेश में वेतन बढ़ाने की मांग पर कपड़ा मजदूरों का प्रदर्शन

श्रम एवं रोजगार मंत्री आरिफुल हक चौधरी ने मजदूरों से काम पर लौटने की अपील की
Garment workers in Bangladesh protest, demanding a pay raise
प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते मजदूर
Published on: 

ढाका : बांग्लादेश में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर रविवार को ढाका और गाजीपुर में कपड़ा उद्योग के हजारों मजदूरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम मासिक वेतन 30 हजार टका (करीब 23 हजार रुपये) करने की मांग की। बढ़ते विरोध के बीच सरकार ने नए न्यूनतम वेतन बोर्ड के गठन की घोषणा की। गाजीपुर में मजदूरों ने ढाका-टांगाइल राजमार्ग जाम कर दिया। वहीं, राजधानी ढाका के मीरपुर-10 चौराहे पर भी प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हुआ और मेट्रो स्टेशन के गेट बंद करने पड़े। कोनाबारी इलाके में प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी में आग लगा दी। स्थिति नियंत्रित करने के लिए सीमा रक्षक बल की पांच टुकड़ियां तैनात की गईं। श्रम एवं रोजगार मंत्री आरिफुल हक चौधरी ने मजदूरों से काम पर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से ले रही है। नवगठित वेतन बोर्ड में श्रमिकों, उद्योग मालिकों और एक स्वतंत्र प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News