गणेश भोग यात्रा का लड्डू निर्माण तय समय पर, 13 सितंबर को होगा प्रदर्शन

गणेश भोग यात्रा का लड्डू निर्माण अंतिम चरण में
समाचार 1 के लिए फोटो कैप्शन: मीडिया से बातचीत करते हुए 4-सीजंस इवेंट मैनेजमेंट के अश्वर पाल सिंह, जिन्होंने बताया कि गणेश भोग यात्रा के लड्डू का निर्माण कार्य तय योजना के अनुसार अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
समाचार 1 के लिए फोटो कैप्शन: मीडिया से बातचीत करते हुए 4-सीजंस इवेंट मैनेजमेंट के अश्वर पाल सिंह, जिन्होंने बताया कि गणेश भोग यात्रा के लड्डू का निर्माण कार्य तय योजना के अनुसार अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजय पुरम -- गणेश भोग यात्रा 2026 के तहत शुक्रवार शाम 4-सीजंस वीआईपी रोड पर दांडिया नाइट का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की आरती और पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में दांडिया नृत्य का आनंद लिया। 4-सीजंस इवेंट मैनेजमेंट द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए 4-सीजंस इवेंट मैनेजमेंट के अश्वर पाल सिंह ने कहा कि गणेश भोग यात्रा का लड्डू निर्माण कार्य पूरी योजना के अनुसार समय पर आगे बढ़ रहा है और अब यह अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इसकी योजना बनाई गई थी, उसी के अनुरूप सभी तैयारियां चल रही हैं और 13 सितंबर को सुबह 11:30 बजे लड्डू का सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लड्डू का लक्ष्य पिछले वर्ष से आगे बढ़ाते हुए 5,000 किलो से अधिक रखने का प्रयास है।

श्री सिंह ने कहा कि 11 सितंबर को आयोजित दांडिया नाइट गणेश भोग यात्रा का पांचवां दिन है और इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक परिधानों में पहुंचे। इस वर्ष पंडाल की थीम ‘प्रकृति और परंपरा’ रखी गई है, जिसके अनुरूप लोगों में भी पारंपरिक परिधान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने की अपील की।

लड्डू के संबंध में उन्होंने बताया कि 13 सितंबर इस आयोजन का महत्वपूर्ण दिन होगा। सुबह ठीक 11:30 बजे लड्डू को आम लोगों के दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। पंडाल में विराजमान भगवान गणेश के दर्शन के साथ श्रद्धालु विशेष रूप से तैयार किए गए लड्डू को भी देख सकेंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विशेष अवसर का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

इसके बाद 14 सितंबर को लड्डू के साथ भव्य रैली निकाली जाएगी। अश्वर पाल सिंह के अनुसार, दोपहर 2 बजे फोर सीजंस कार्यालय, वीआईपी रोड से रैली शुरू होगी और श्री विजयापुरम के विभिन्न हिस्सों से होते हुए नेताजी क्लब पहुंचेगी। वहां भी लड्डू को दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि वे लोग भी इसे देख सकें जो 13 सितंबर को पंडाल नहीं पहुंच पाएंगे।

उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से लड्डू को प्रसाद के रूप में लोगों के बीच वितरित किया जाना शुरू होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस प्रसाद को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें।

दांडिया नाइट के दौरान आयोजकों ने कहा कि गणेश पूजा के साथ शुरू होने वाला यह उत्सव द्वीपवासियों के बीच नई ऊर्जा, उमंग और उत्साह का संचार करता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in