जम्मू-कश्मीर में बनेंगे भविष्य उन्मुख IT पार्क

IIT जम्मू के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ के 5 जनवरी 2026 को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी देने से इस पहल को और बढ़ावा मिला
जम्मू-कश्मीर में बनेंगे भविष्य उन्मुख IT पार्क
Published on

जम्मू (जेके ब्यूरो) : जम्मू-कश्मीर सरकार केंद्र शासित प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से भविष्य उन्मुख सूचना प्रौद्योगिकी (IT) पार्क स्थापित करने जा रही है। इसकी शुरुआत शहर के बाहरी क्षेत्र स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जम्मू परिसर में नवाचार एवं अनुसंधान पार्क से होगी।

अधिकारियों ने बताया कि IIT जम्मू के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ के 5 जनवरी 2026 को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी देने से इस पहल को और बढ़ावा मिला है। वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार ने सहयोग के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति भी दे दी है। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने इस परियोजना की व्यापक कार्ययोजना की समीक्षा की।

इस परियोजना का उद्देश्य केंद्रशासित प्रदेश के प्रौद्योगिकी तंत्र को मजबूत करना, रोजगार के अवसर उत्पन्न करना और भविष्य की प्रौद्योगिकी चुनौतियों से निपटने के लिए संस्थागत क्षमता विकसित करना है। अधिकारियों ने कहा, ‘IIT परिसर से शुरू होकर बाद में इसे केंद्र शासित प्रदेश के अन्य स्थानों तक विस्तारित करने के लिए नवाचार और अनुसंधान पार्क की विस्तृत योजना तैयार की जा रही है।’

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in