भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का पूरा लाभ नहीं उठाया गया : अल्बानीज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वह दोनों इस स्थिति को बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं
Full potential of India-Australia relations not realized: Albanese
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज
Published on: 

न्यूयॉर्क : ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साझेदारी का अब तक पूरी तरह लाभ नहीं उठाया जा सका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वह दोनों इस स्थिति को बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अल्बानीज ने यह बात पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र से इतर एशिया सोसाइटी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि दोनों देश राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं और शिक्षा, भाषा समेत कई क्षेत्रों में समानताएं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे संबंध और साझेदारी का अब तक पर्याप्त इस्तेमाल नहीं हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और मैं इसे बदलने के लिए बहुत उत्सुक हैं।’’ भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और उसकी आबादी दुनिया में सबसे अधिक है। दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने की काफी संभावनाएं हैं। अल्बानीज दिसंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिका जाते समय भारत की यात्रा करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in