धोखाधड़ी मामला : अंगद चंडोक को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर देश लाया गया

जाने क्या है पूरा मामला
धोखाधड़ी मामला :  अंगद चंडोक को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर देश लाया गया
Published on

नई दिल्ली : भारत में कथित धोखाधड़ी के मामले में वांछित अंगद सिंह चंडोक को सीबीआई द्वारा समन्वित एक अभियान के तहत अमेरिका से प्रत्यर्पित कर यहां लाया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अमेरिकी न्याय विभाग ने 2022 में अंगद सिंह चंडोक को दोषी ठहराए जाने के बाद कहा था कि एक अमेरिकी अदालत ने 2022 में चंडोक को प्रौद्योगिकी की मदद से किए गए एक अंतरराष्ट्रीय घोटाले में शामिल होने के लिए दोषी ठहराया। इसने कहा था कि इस घोटाले के जरिए अमेरिकियों से उनकी जीवन भर की बचत ठग ली गयी। इनमें से अधिकतर पीड़ित बुजुर्ग थे। अधिकारियों ने बताया कि चंडोक को सीबीआई द्वारा समन्वित एक अभियान के तहत अमेरिका से प्रत्यर्पित कर यहां लाया गया।

अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा, ‘अमेरिकी अटॉर्नी जैकरी ए. कुन्हा ने घोषणा की कि अमेरिका में शरण मांगने वाले एक भारतीय नागरिक ने यह सुनिश्चित करने में भूमिका निभाई कि एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन योजना अमेरिकियों को धोखा देने में सफल रहे। इन पीड़ित अमेरिकियों में कई बुजुर्ग हैं। उनकी जीवन भर की बचत को हड़पने के दोषी को संघीय जेल में 6 साल के कारावास की सजा सुनाई गयी है।’ इसमें बताया गया कि वह धोखाधड़ी के मामलों में भारत में भी वांछित है।

बयान में कहा गया कि चंडोक ने कैलिफोर्निया में लंबे समय तक जारी और जटिल धनशोधन नेटवर्क का संचालन किया, जिसमें उसने एक ऑनलाइन तकनीकी सहायता योजना और बाद में एक ऑनलाइन यात्रा शुल्क योजना के माध्यम से अमेरिकियों से ठगे गए लाखों डॉलर को स्थानांतरित करने के लिए मुखौटा कंपनियां बनाईं और उनका उपयोग किया। इसमें कहा गया, ‘चंडोक के निर्देश पर कम से कम पांच अन्य लोग काम कर रहे थे और वह इस योजना से उच्च स्तर पर जुड़े अंतरराष्ट्रीय सदस्यों के सीधे संपर्क में था।’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in