मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

हथियार बरामद
मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार
Published on

इम्फालः मणिपुर के थौबल और इम्फाल पश्चिम जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, थौबल जिले के याइरीपोक बिष्णुनाहा इलाके से मंगलवार को प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सोमवार को इसी जिले के लेइरोंगथेल पित्रा क्षेत्र से प्रीपाक के दो सदस्यों को पकड़ा गया। इसके अलावा, मंगलवार को इम्फाल पश्चिम जिले के खोंगहमपत मंत्री लीकाई इलाके से प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चुराचांदपुर जिले के तोरबुंग और तेजांग गांवों में मंगलवार को संचालित तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया, जिनमें राइफल, हथगोला और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल हैं। 

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in