ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का निधन

ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का निधन
Published on

भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का मंगलवार सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो पुत्र हैं। श्री मोहंती की तबीयत बिगड़ने और हल्के मस्तिष्काघात का पता चलने के बाद उन्हें गत 31 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां उन्होंने आज 03:25 बजे अंतिम सांस ली। पेशे से वकील रहे श्री मोहंती ने 1995 से 2014 तक लगातार पांच बार पुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

वह बीजद उम्मीदवार के रूप में चार बार और एक बार जनता दल के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा के लिए चुने गए थे। श्री मोहंती पहली बार 1995 में जनता दल के टिकट पर ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए और उसके बाद 2000, 2004, 2009 और 2014 में बीजद उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे। लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी। वह 2004 से 2008 तक ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान पंचायती राज, पर्यटन और संस्कृति, योजना और समन्वय, कानून और राजस्व और आपदा प्रबंधन विभागों का दायित्व संभाला था।

15 देशों का कर चुके थे दौरा

श्री मोहंती 1994 से श्री मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य भी रहे हैं। उन्होंने कनाडा में 50वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2004 और फिजी में 51वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लिया था। उन्होंने अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस समेत 15 देशों का दौरा किया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in