कतर के पूर्व शासक शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन

जून 2013 में छोड़ दिया था पद
Former ruler of Qatar, Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani, passes away.
शेख हमद बिन खलीफा अल थानी
Published on

दुबई : कतर के पूर्व अमीर (शासक) शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे।

शेख हमद ने अपने शासनकाल में फारस की खाड़ी के छोटे से देश कतर को कूटनीति, मीडिया और निवेश के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली देश बनाया और फिर अपने बेटे को स्वेच्छा से सत्ता सौंपकर परंपरा को तोड़ा। कतर के 18 वर्ष तक अमीर रहे शेख हमद ने जून 2013 में पद छोड़ दिया था। वह ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध कतर को एक पीढ़ी से भी कम समय में एक अपेक्षाकृत पिछड़े देश से अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों के प्रमुख केंद्र में बदलने की महत्वाकांक्षी योजना के सूत्रधार थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in