

दिल्ली, इंद्राणी : 40,000 करोड़ रुपये के बड़े वित्तीय घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के पूर्व प्रेसिडेंट (रेगुलेटरी अफेयर्स) पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया है।
शनिवार को पुनीत गर्ग को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने ईडी को 9 दिनों की हिरासत की अनुमति दी। जांच एजेंसी का कहना है कि भारी वित्तीय लेनदेन और धन शोधन से जुड़े पहलुओं की गहन जांच के लिए आरोपी से विस्तृत पूछताछ जरूरी है।
ईडी सूत्रों के अनुसार, इस मामले में कई कंपनियों और व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांच अभी जारी है।