पूर्व राष्ट्रपति मादुरो की पत्नी ने बीमारी का हवाला देकर जेल से रिहाई का अनुरोध किया

अमेरिकी बलों ने जनवरी की शुरुआत में फ्लोरेस और मादुरो को काराकस स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया था
Former President Maduro's wife has requested release from prison, citing illness
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी फ्लोरेस (फाइल फोटो)
Published on

न्यूयॉर्क : अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े आरोपों को लेकर अपने पति के साथ मुकदमे का सामना कर रहीं वेनेजुएला की पूर्व प्रथम महिला सिलिया फ्लोरेस ने उन्हें जेल से रिहा कर घर में नजरबंद रखने का अनुरोध किया है। वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पत्नी फ्लोरेस के वकीलों अदालत में दाखिल दस्तावेजों में कहा कि उनकी मुवक्किल हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रही हैं तथा जेल में रहने के दौरान उनकी हालत और बिगड़ गई है। इसलिए मुकदमा शुरू होने तक उन्हें घर में नजरबंद रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। वकीलों मार्क डोनेली और आंद्रेस सांचेज ने न्यायाधीश से अनुरोध किया कि फ्लोरेस को ब्रुकलिन की संघीय जेल से रिहा कर मैनहट्टन की संघीय अदालत के अधिकार क्षेत्र में स्थित किसी मकान में रहने की अनुमति दी जाए। फ्लोरेस और मादुरो के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई संभवत: अगले साल जून में होगी।

अमेरिकी बलों ने जनवरी की शुरुआत में आधी रात को फ्लोरेस (69) और मादुरो (63) को काराकस स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया था जिसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया था। दोनों तब से ब्रुकलिन की एक जेल में बंद हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in