पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आज 91वां जन्मदिन, कई नेताओं ने दी बधाई

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
Published on

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आज अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश के कई नेताओं ने उन्हें इस मौके पर बधाई संदेश भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

मनमोहन सिंह का जन्म वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले के गाह गांव में 26 सितंबर 1932 को हुआ था। प्रधानमंत्री बनने से पहले मनमोहन सिंह 3 सालों तक (1982-1985) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के तौर पर काम किया। साल 1991 में देश में आर्थिक उदारीकरण लाने में उनका खास योगदान रहा। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हाराव की सरकार में मनमोहन सिंह वित्त मंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने देश की इकोनॉमी को बुलंदियों तक पहुंचाया। उनको एक बेहतरीन अर्थशास्त्री भी माना जाता है। मनमोहन सिंह यूपीए सरकार में 2004 से लेकर 2014 तक बतौर प्रधानमंत्री काम किया। वर्तमान में मनमोहन सिंह राज्यसभा सांसद हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। अपने बधाई संदेश में पीएम ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई, मैं आपके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।

'सत्यनिष्ठा, राष्ट्र निर्माण और आर्थिक उत्थान हमारी प्रेरणा'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मनमोहन सिंह को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर राहुल ने लिखा कि पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। पूर्व पीएम की सत्यनिष्ठा, राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता मेरे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं।

NCP नेता शरद पवार ने की कामना

NCP अध्यक्ष शरद पवार ने भी पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। X पर उन्होंने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके नेतृत्व में, भारत ने आर्थिक सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ और अपनी उच्चतम विकास दर तक पहुंच गया। ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन दें।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in