खैबर पख्तूनख्वा के पूर्व मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी

आपातकाल लागू होने के बाद पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया है।
Former Chief Minister of Khyber Pakhtunkhwa, Sohail Afridi
पूर्व मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी
Published on: 

पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) में आपातकाल लागू होने के बाद पुलिस ने प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सात अन्य नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया है। रविवार को उत्तर-पश्चिमी प्रांत में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण आपातकाल लागू किए जाने के तुरंत बाद आफरीदी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार का अंत हो गया। आपातकाल उस समय लागू किया गया, जब पीटीआई आफरीदी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाल रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में आफरीदी, खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के अध्यक्ष बाबर सलीम स्वाती और पीटीआई के प्रांतीय अध्यक्ष जुनैद अकबर समेत अन्य नेता शामिल हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in