फॉरेस्ट लेबर यूनियन ने पीसीसीएफ से चाथम मिल समस्याएं उठाईं

फॉरेस्ट लेबर यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने पीसीसीएफ से की मुलाकात
फॉरेस्ट लेबर यूनियन ने पीसीसीएफ से चाथम मिल समस्याएं उठाईं
Published on

चाथम मिल प्रभाग के श्रमिकों की समस्याएं चर्चा का केंद्र

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : फॉरेस्ट लेबर यूनियन के अध्यक्ष टी.एस.जी. भास्कर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वान सदन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक से मुलाकात कर चाथम मिल प्रभाग के श्रमिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस प्रतिनिधिमंडल में एफएलयू के महासचिव पी. कन्नन, उपाध्यक्ष एस. बाला कृष्णा, मिल प्रभाग, चाथम की वर्क्स कमेटी के सचिव सिद्धप्पा रेड्डी (कुमार) तथा फॉरेस्ट लेबर यूनियन के सचिव टी. मोहन राव शामिल थे।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्रमिकों को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों को उठाया, जिनमें लॉकडाउन अवधि के दौरान श्रमिकों की छुट्टियों में कटौती, नए 72-हेडरिग मशीन की खरीद की आवश्यकता, 60 इंच बैंड सॉ मशीन की स्थापना, पदोन्नति पदों की पूर्ति को लेकर स्पष्टीकरण तथा फॉरेस्ट लेबर बैरकों के रखरखाव से संबंधित विषय शामिल थे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि श्रमिकों की शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने मिल प्रभाग के श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पीसीसीएफ की त्वरित और सक्रिय प्रतिक्रिया के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in