विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

350 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते का हुआ आदान-प्रदान
Foreign Secretary Vikram Misri met the top leadership of Sri Lanka
श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ से मिलते विदेश सचिव विक्रम मिश्री
Published on

कोलंबो : भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को श्रीलंका की एक दिवसीय यात्रा के दौरान वहां के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर आपसी हितों के मुद्दों, द्विपक्षीय संबंधों तथा भारत की सहायता से चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। विदेश सचिव मिस्री ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि दोनों नेताओं के बीच आपसी हितों से जुड़े मुद्दों और श्रीलंका में भारत की सहायता से संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के बाद दोनों देशों ने 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर के समतुल्य भारतीय रुपये में ऋण सहायता से जुड़े समझौतों का आदान-प्रदान किया। यह सहायता भारत द्वारा चक्रवात 'दितवाह' के बाद घोषित 450 मिलियन डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का हिस्सा है। इन ऋण सुविधाओं का उपयोग चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण, बुनियादी ढांचा विकास और आवश्यक खरीद के लिए किया जाएगा।

विक्रम मिस्री ने श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में जारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in