World Teachers Day: इन वजहों से 5 अक्टूबर को मनाते हैं ‘विश्व शिक्षक दिवस’, जानें महत्व

World Teachers Day: इन वजहों से 5 अक्टूबर को मनाते हैं ‘विश्व शिक्षक दिवस’, जानें महत्व
Published on

कोलकाता: आज विश्व शिक्षक दिवस है। इस दिन गुरुओं और छात्रों के लिए बेहद खास है। शि हमारे भविष्य को आकार देने में हमारे सहायक रहे हैं। ये दिन उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को याद करते हुए, उन्हें सम्मान देने का एक सुनहरा अवसर है। देश में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस को मनाने की वजह के बारे में आपको बताते हैं।

क्यों 5 अक्टूबर को मनाते हैं विश्व शिक्षक दिवस ?

शिक्षक दिवस भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाते हैं। जबकि बाकि देश साल 1994 में यूनेस्को/आईएलओ अनुशंसा को अपनाने के सम्मान में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाते हैं। यूनेस्को द्वारा इस खास दिन का मकसद, शिक्षा, रोजगार और भर्ती में शिक्षकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों पर जोर देना था। ये दिन खासतौर पर हमारे समाज में शिक्षकों की स्थिति में सुधार और उन्हें बढ़ावा देना का निर्देश देता है। साथ ही इस दिन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को भी बढ़ावा मिलता है।

साल 2023 में विश्व शिक्षक दिवस पर थीम

इस साल World Teachers' Day 2023 की थीम, "हमें जो शिक्षा चाहिए उसके लिए शिक्षकों की आवश्यकता है। शिक्षकों की कमी को दूर करने की वैश्विक अनिवार्यता" पर आधारित होगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in