फ्लाईदुबई सह-पायलट ने अकेले विमान गिराने की बनाई थी योजना : रिपोर्ट

कप्तान स्मित मछार की हत्या कर विमान तेल अवीव ले जाना चाहता था
Flydubai co-pilot had planned to crash the plane alone: ​​Report
आरोपी सह पायलट हम्माम अल-हम्मामी
Published on: 

दुबई : फ्लाईदुबई विमान में भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर कथित हमले की जांच के बीच दावा किया गया है कि ओमानी सह-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने विमान को इजराइल के बेन गुरियन हवाईअड्डे पर गिराने की योजना बनाई थी। इजराइली खुफिया सूत्र के हवाले से यह दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, हम्मामी कप्तान स्मित मच्छार की हत्या कर विमान को सामान्य तरीके से तेल अवीव ले जाना चाहता था, ताकि अंतिम क्षण तक कॉकपिट में हुई घटना का पता न चले। जांचकर्ताओं के मुताबिक, उसने विमान को किसी गगनचुंबी इमारत या हवाईअड्डे पर गिराने की योजना बनाई थी। बताया गया है कि उसने जॉर्डन के ऊपर विमान पहुंचने के बाद कॉकपिट पर नियंत्रण करने की कोशिश की। हालांकि, घायल होने के बावजूद कप्तान मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद कुछ यात्रियों ने हम्मामी को काबू कर लिया। बाद में विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने नियंत्रण संभाला। ओमान ने सोमवार को कहा कि हम्मामी के चरमपंथी वेबसाइटों में रुचि होने की जानकारी शुरुआती दौर में सामने आई थी और बाद में उस पर विमानन क्षेत्र में काम करने पर रोक लगा दी गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, हम्मामी हाल के महीनों में कई बार बेन गुरियन हवाईअड्डे गया था। इजराइली जांचकर्ता फिलहाल यूएई और सऊदी अरब के अधिकारियों से मिली जानकारी जुटा रहे हैं।

फ्लाईदुबई हमले में सुरक्षा जांच पर सवाल

फ्लाईदुबई विमान में भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर कथित हमले की जांच के बीच इजराइल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान से पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने चालक दल की सूची इजराइली अधिकारियों के साथ साझा की थी। इसमें ओमानी सह-पायलट हम्माम अल-हम्मामी का नाम भी शामिल था और उसे तेल अवीव उड़ान की मंजूरी मिल गई थी। ओमान ने कहा कि उसके अधिकारियों को शुरुआती स्तर पर हम्मामी की इंटरनेट पर चरमपंथी वेबसाइटों तक पहुंच में रुचि की जानकारी मिली थी। इसके बाद उसे विमानन क्षेत्र में काम करने से रोक दिया गया था। हालांकि, ओमान के मुताबिक, उसकी पृष्ठभूमि जांच के लिए किसी दूसरे देश ने उससे संपर्क नहीं किया था। ओमान में विमान उड़ाने पर रोक के बावजूद हम्मामी को फ्लाईदुबई में नौकरी मिल गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in