नेपाल में बाढ़ : कुत्ते बाढ़ के मलबे को सूंघकर कर रहे शवों की तलाश

नेपाल पुलिस के पांच खोजी कुत्ते और 10 संचालक तलाश एवं बचाव अभियान में तैनात किए गए हैं
Flood-response dogs in Nepal are searching for bodies by sniffing through flood debris
मलबे के बीच कुत्ते की सहायता से लोगों की तलाश करती पुलिस
Published on: 

काठमांडू : ‘रॉकी’ और ‘जंबो’ ने पिछले कुछ दिनों से वह सब कुछ किया है, जो मानव बचाव दल अक्सर नहीं कर पाते हैं। ये प्रशिक्षित कुत्ते पिछले महीने उत्तरी और मध्य नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के मलबे में सूंघकर मृतकों के शव तलाश रहे हैं। बेल्जियन शेफर्ड और जर्मन शेफर्ड को उनके संचालकों (हैंडलर) के साथ बाढ़ के दिन (26 अगस्त को) ही रसुवा जिले के तिमुरे और घट्टीखोला में तैनात किया गया था। इन प्रशिक्षित कुत्तों ने अबतक दो शव और शरीर का एक हिस्सा खोजने में बचावकर्मियों की मदद की है। कुल मिलाकर नेपाल पुलिस के पांच खोजी कुत्ते और 10 संचालक तलाश एवं बचाव अभियान में तैनात किए गए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in