सुरक्षा चिंताओं के चलते सऊदी अरब के लिए उड़ानें प्रभावित

अकासा एयर ने रविवार को जेद्दा के लिए उड़ानों का निलंबन 18 नवंबर तक बढ़ाया
Flights to Saudi Arabia affected due to security concerns
रियाद हवाई अड्डा
Published on: 

दुबई : खाड़ी क्षेत्र में बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच भारत और सऊदी अरब के बीच हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। अकासा एयर ने रविवार को जेद्दा के लिए उड़ानों का निलंबन 18 नवंबर तक बढ़ा दिया है। वहीं, रियाद के लिए उड़ानें 30 नवंबर तक बंद रहेंगी। इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए अपनी उड़ानें 14 नवंबर तक स्थगित करने की घोषणा की थी। सऊदी अरब के हवाई अड्डों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमलों के बाद यह कदम उठाया गया है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, 21 अक्टूबर को दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई थी और दो घायल हुए थे।

भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। यात्रियों से उड़ान की स्थिति की जानकारी संबंधित एयरलाइन से लेने को कहा गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News