ज्वालामुखी फटने से जकार्ता हवाई अड्डे पर उड़ानें रद्द

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Flights cancelled at Jakarta airport due to volcanic eruption
अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी फटने का हवाई दृश्य
Published on: 

जकार्ता : इंडोनेशिया में अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में रविवार तड़के विस्फोट होने के बाद ज्वालामुखी से निकली राख पश्चिमी इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में फैल गई, जिसके कारण जकार्ता के सुकर्णो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। इंडोनेशिया की भूवैज्ञानिक एजेंसी के अनुसार, जावा और सुमात्रा के प्रमुख द्वीपों के बीच सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित इस ज्वालामुखीय द्वीप में शनिवार को गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिले थे। रविवार सुबह तीन बजकर 53 मिनट पर ज्वालामुखी करीब 30 सेकंड तक फटा। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और न ही लोगों को वहां से हटाने का कोई आदेश जारी किया गया है। ज्वालामुखी के सबसे नजदीक बसी आबादी करीब 16 किलोमीटर दूर है। हालांकि, एजेंसी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ज्वालामुखी के सक्रिय स्थल से कम से कम तीन किलोमीटर दूर रहने की चेतावनी दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in