जकार्ता में दो दिन बाधित रहीं उड़ान सेवाएं बहाल

अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी से लगातार हो रहा विस्फोट, लावा के फव्वारे और तेज धमाकों के कारण उडान सेवाएं रही बाधित
Flight services in Jakarta, disrupted for two days, have resumed
हवाई अड्डे से उड़ते विमान
Published on: 

जकार्ता : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से आने-जाने वाली उड़ान सेवाएं मंगलवार तड़के बहाल कर दी गईं। ज्वालामुखी विस्फोट से निकली राख के कारण हवाई अड्डों को दो दिन तक बंद रखना पड़ा था जिससे करीब 3,000 उड़ानें प्रभावित हुई थीं। परिवहन मंत्री डूडी पुरवागांधी ने बताया कि जकार्ता को सेवाएं देने वाले सुकर्णो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और हलीम पेरदानकुसुमा हवाई अड्डे, पश्चिम जावा के बांडुंग शहर स्थित हुसैन सास्त्रानेगारा हवाई अड्डे तथा बांतन प्रांत के दो छोटे हवाई अड्डों को आधी रात के कुछ देर बाद फिर खोल दिया गया। स्थिति में सुधार के बावजूद हालांकि तीन अन्य हवाई अड्डे स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे तक बंद थे। अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी से लगातार हो रहा विस्फोट, लावा के फव्वारे और तेज धमाकों की आवाज रविवार को बंद हो गई थी। रविवार और सोमवार को हवाई अड्डे बंद रहने से करीब 2,961 उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें 622 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल थीं। इससे करीब 3,41,000 यात्रियों को परेशानी हुई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News