तेल अवीव जा रहे विमान ने सऊदी अरब में की आपात लैंडिंग!

कॉकपिट में पायलटों के बीच हुआ था झगड़ा, भारतीय कैप्टन ने टाला बड़ा हादसा, बची 180 यात्रियों की जिंदगी
fligh_dubai_flight
फ्लाईदुबई के विमान ने सऊदी अरब के तबुक एअरपोर्ट पर की एमरजेंसी लैंडंग
Published on: 

दुबई/तेल अवीव : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जो हुआ, वह बड़ी तबाही का कारण बन सकता था। बताया जाता है कि ओमानी को-पायलट पर विमान गिराने की कोशिश की। जबकि चाकू लगने के बाद भी भारतीय कैप्टन ने सूझबूझ दिखायी और प्लेन को संभाला। इसके बाद यात्रियों में सवार दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान को सऊदी अरब के तबूक में उतारा। इस वजह से 180 से ज्यादा लोगों की जान बच गयी।

9/11 के हमले से तुलना

इजरायली मीडिया के अनुसार कॉकपिट में भारतीय कैप्टन और ओमानी को-पायलट के बीच झगड़ा हुआ था था। चाकू लगने के बाद भी भारतीय कैप्टन ने विमान क्रैश होने से बचा लिया। इजराइली मीडिया इसकी तुलना 9/11 के हमले से कर रहा है।

flifh_dubai_disembarking
फ्लाईदुबई की फलाइट की एमरजेंसी लैंडंग के बाद विमान से उतरते यात्री

यात्रियों ने बताया विमान में क्या हुआ था?

इजराइल के वाईनेट न्यूज के अनुसार जिस कैप्टन ने को-पायलट से लड़ाई की, वह भारतीय नागरिक है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार कैप्टन पर चाकू से हमला हुआ। इसके बाद भी उन्होंने जवाबी कार्रवाई की और विमान को गिरने से बचाया। यात्रियों में ज्यादातर इजरायली नागरिक थे। यात्रियों ने ‘चैनल 12’ को फोन पर बताया कि उन्होंने विमान के आगे वाले हिस्से से चीखने की आवाजें सुनीं। उन्होंने पायलटों के बीच कहासुनी भी सुनी। उनके अनुसार सऊदी अरब में उतरने से पहले विमान अचानक काफी नीचे झुक गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजरायल ने लड़ाकू विमान भेजे थे, क्योंकि उसे विमान अपहरण की आशंका हुई थी।

उड़ान के कुछ देर बाद ही भेजे आपात सिग्नल

सार्वजनिक उड़ान निगरानी आंकड़ों के अनुसार फ्लाईदुबई के विमान ने उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही आपात संकेत भेजा। दुबई से उड़ान भरने के करीब ढाई घंटे बाद विमान एक मिनट के अंदर 33,000 फुट की ऊंचाई से तेजी से नीचे आकर 17,000 फुट पर पहुंच गया। फ्लाइटरडार24 के अनुसार इसके बाद विमान ने जॉर्डन की सीमा के पास अजीब तरीके से चक्कर लगाये और करीब एक घंटे बाद तबूक में उतरा। तबूक में नागरिक और सैन्य हवाई ड्डा दोनों हैं। फ्लाईदुबई ने बाद में पुष्टि की कि बेन गुरियन हवाईअड्डे जा रही फ्लाइट FZ 1073 में तकनीकी या आपात घटना हुई। यह विमान बोइंग 737 मैक्स 8 मॉडल का था।

ओमानी को-पायलट जांच के दायरे में

ओमानी को-पायलट अब जांच के दायरे में है। इजराइली मीडिया सवाल कर रहा है कि उसे तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट में कैसे अनुमति मिली। रिपोर्ट के अनुसार सभी विदेशी क्रू खासकर अरब या खाड़ी देशों के कर्मचारी, इजरायली एअरस्पेस में घुसने या इजरायल में उतरने से पहले सख्त और व्यक्तिगत सुरक्षा जांच से गुजरते हैं। जांच अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि क्या उसके पास दोहरी नागरिकता थी, जिससे वह इस फ्लाइट में सवार हो सका। इजराइली मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वह एक साल से भी कम समय से एअरलाइन में काम कर रहा था। दोनों पायलट अभी सऊदी अरब के तबूक के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in