फिलीपीन में नौका में आग लगने से पांच लोगों की मौत

नौका पर कुल 134 लोग सवार थे
Five people die in ferry fire in the Philippines
नौका में लगी आग का भयावह दृश्य
Published on: 

मनीला : फिलीपीन के पश्चिमी तट के पास समुद्र में एक यात्री नौका में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य लापता हो गए। तटरक्षक बल की प्रवक्ता कमोडोर नोएमी कायाब्याब ने बताया कि अब तक 42 लोगों को बचाया जा चुका है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की संख्या 87 है, लेकिन बचाव अभियान जारी रहने के कारण यह संख्या बदल सकती है। एमवी जून एस्टर नामक यह नौका मनीला से रवाना हुई थी और बुधवार को आग लगने के समय पलावान प्रांत के कोरोन के पास थी। नौका पर कुल 134 लोग सवार थे, जिनमें 117 यात्री और 17 चालक दल के सदस्य शामिल थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News