आत्मघाती हमले से दहल उठा नाइजीरिया, नमाजियों के उड़ गए चीथड़े

चरमपंथी संगठन बोको हराम पर संदेह गहराया।
File Photo
File Photo
Published on

नई दिल्ली: नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी राज्य मैदुगुरी में बुधवार रात एक मस्जिद में नमाज के दौरान बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दते हुए कहा कि यह एक आत्मघाती हमला हो सकता है।

बोर्नो राज्य के पुलिस कमान के प्रवक्ता नाहूम दासो ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से लगता है कि यह आत्मघाती बम विस्फोट हो सकता है, क्योंकि संदिग्ध आत्मघाती जैकेट के टुकड़े बरामद हुए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

घटना के वास्तविक कारण और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’ इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि चरमपंथी संगठन बोको हराम इस तरह के हमलों को अंजाम देते हैं।

File Photo
खूबसूरत देश सोमालिया कैसे बन गया शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा, संयुक्त राष्ट्र भी चिंतित

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in