

बीजिंग : चीन बुधवार को शेनझोउ-24 अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण करेगा। इसके साथ पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री मुहम्मद जीशान अली चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले विदेशी यात्री बनेंगे। चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, उनके साथ चीनी अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो और वू यी भी रवाना होंगे। यान को उत्तर-पश्चिमी चीन के जिउक्वान प्रक्षेपण केंद्र से भेजा जाएगा। अली पेलोड विशेषज्ञ के रूप में अल्पकालिक मिशन पर जाएंगे। वह चीन-पाकिस्तान सहयोग के तहत वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। इनमें जैव प्रौद्योगिकी, पदार्थ विज्ञान और प्रकाश संश्लेषण करने वाले सूक्ष्मजीवों पर अध्ययन शामिल हैं। मिशन पूरा होने के बाद वह शेनझोउ-23 से पृथ्वी लौटेंगे। यह चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम में चीनी और विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों की पहली संयुक्त उड़ान होगी। चीन 2030 तक चंद्रमा पर मानव भेजने की तैयारी कर रहा है, जबकि अमेरिका ने 2028 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने का लक्ष्य रखा है।