इंडोनेशिया में कैंडी कारखाने में आग, तीन की मौत, 36 कर्मचारी लापता

इस कारखाने में मिल्किटा ब्रांड की दूध से बनी कैंडी और नाश्ते के लिए खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं।
Fire at a candy factory in Indonesia; three dead, 36 employees missing
कारखाने से शव बरामद कर ले जाते बचाव कर्मी
Published on: 

जकार्ता : इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत में कैंडी बनाने वाले एक कारखाने में आग लग गयी जिससे इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य कर्मचारी लापता हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग जकार्ता से सटे बैंटन प्रांत के सेरांग जिले में स्थित पीटी फोनुसा अगुंग मुलिया कारखाने में लगी। इस कारखाने में मिल्किटा ब्रांड की दूध से बनी कैंडी और नाश्ते के लिए खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं। राष्ट्रीय तलाश एवं बचाव एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 15 लोगों को जीवित बचा लिया गया, जिनमें चार घायल कर्मचारी भी शामिल हैं। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव दल लापता 36 कर्मचारियों की तलाश में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के 12 घंटे से अधिक समय बाद भी सेरांग जिले और बैंटन प्रांत के दमकलकर्मी कारखाने के कई हिस्सों में आग बुझाने में जुटे हुए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News