मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज करें : कोर्ट

शाह ने दिया था आपत्तिजनक बयान
मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज करें : कोर्ट
Published on: 

जबलपुर : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिये बयान पर खुद से संज्ञान लेते हुए उन पर चार घंटे के अंदर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला के पीठ के सामने राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह पेश हुए। यह मामला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की नायिका सोफिया कुरैशी पर की गयी टिप्पणी से जुड़ा है। उच्च न्यायालय ने सोफिया कुरैशी पर की गयी टिप्पणी के मामले में खुद ही संज्ञान लिया। पीठ ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in