अपनी ही पुत्री पर ‘दुष्कर्म’ करवाने वाली महिला भाजपा नेता गिरफ्तार

जाने क्या है पूरा मामला
अपनी ही पुत्री पर ‘दुष्कर्म’ करवाने वाली महिला भाजपा नेता गिरफ्तार
Published on

हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में सामने आयी एक चौंकाने वाली खबर में एक महिला भाजपा नेता को अपनी ही नाबालिग पुत्री का अपने पुरुष मित्र तथा उसके दोस्तों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला सामने आने के बाद भाजपा ने महिला नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने यहां बताया कि अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर कई बार यह घिनौना कृत्य करवाने वाली महिला नेता को उसके पति द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यहां शिव मूर्ति के पास स्थित एक होटल से उसके पुरुष मित्र सुमित पटवाल के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पटवाल के अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है। रानीपुर क्षेत्र की फ्रेंडस कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता के पिता ने रानीपुर कोतवाली में दर्ज तहरीर में बताया कि करीब साल भर से उनकी पत्नी उनसे अलग रह रही हैं जबकि उनकी 13 वर्षीय बेटी उनके साथ रहती है।

शिकायत के अनुसार पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से उन्होंने जब अपनी बेटी को गुमसुम देखा तो उससे कारण पूछा। पता चला कि इस साल जनवरी में जब उसकी मां उसे घुमाने के लिए अपने पुरुष मित्र पटवाल तथा उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ लेकर गयी थी तब उसकी पत्नी की सहमति से उन लोगों ने शराब पीकर डरा धमकाकर उससे ‘दुष्कर्म’ किया। उसके बाद उसकी मां ने आगरा, वृंदावन व हरिद्वार स्थित होटल में भी पीड़िता का कथित सामूहिक दुष्कर्म करवाया।यह महिला नेता एक वर्ष पहले तक हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थी और उस पर महिला सशक्तीकरण तथा नारी उत्थान का दायित्व था।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in