

वाशिंगटन : संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) निदेशक काश पटेल ने ‘कंट्री सिंगर’ एलेक्सिस विल्किन्स से सगाई कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। विल्किन्स (27) ने पटेल के साथ अपनी एक ‘ब्लैक-एंड-व्हाइट’ तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, कानूनी काम कर ही लिया। दोनों, पटेल (46) के 2025 में एफबीआई निदेशक का पद संभालने से पहले से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।