

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पूरी दुनिया में डाउन हो गया। रविवार दोपहर बाद फेसबुक में दिक्कत आनी शुरू हुई, जिससे यूजर्स फेसबुक लॉगइन नहीं कर पा रहे थे। इससे लोगों को परेशानी हुई। जब लोगों ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लॉग इन करने की कोशिश की, तो उन्हें एक जैसा मैसेज दिखाई दिया। हालांकि बाद में फेसबुक में आई दिक्कत दूर कर ली गई और फेसबुक आसानी से लॉग इन होने लगा।
यूज़र्स को यह मैसेज दिख रहा था
"अकाउंट अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। साइट की किसी समस्या के कारण आपका अकाउंट अभी उपलब्ध नहीं है। हमें उम्मीद है कि यह समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी। कृपया कुछ मिनटों बाद फिर से कोशिश करें।"
फेसबुक डाउन होने के बाद कुछ लोगों ने बताया कि वे अपने अकाउंट में लॉगइन ही नहीं कर पा रहे थे। वहीं कुछ यूजर्स के लिए फेसबुक की वेबसाइट खुलने में काफी समय लग रहा था या फिर वह पूरी तरह लोड ही नहीं हो रही थी।
यूजर्स की प्रतिक्रियाओं के आधार पर शुरुआती जानकारी यह सामने आई कि समस्या सबसे ज्यादा फेसबुक के वेब प्लेटफॉर्म पर देखने को मिली । कई लोगों ने बताया कि मोबाइल ऐप सामान्य रूप से काम कर रहा था, लेकिन ब्राउजर के जरिए फेसबुक खोलने पर दिक्कत आ रही थी । हालांकि कुछ यूजर्स ने ऐप पर भी स्लो रिस्पॉन्स और लोडिंग की समस्या की शिकायत दर्ज कराई।