कुपवाड़ा में विस्फोट, तीन घायल

पुरानी मस्जिद को गिराने के दौरान हुआ विस्फोट
कुपवाड़ा में विस्फोट, तीन घायल
Published on

श्रीनगर (जे के ब्यूरो) : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को हुए विस्फोट में 10 वर्षीय एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के लंगेट इलाके के कछरी में एक पुरानी मस्जिद को गिराने के दौरान विस्फोट हुआ। मस्जिद प्रबंधन समिति नयी मस्जिद बनाने के लिए पुराने ढांचे को गिरा रही थी।

विस्फोट के कारण का तुरंत पता नहीं चल पाया है। घायलों की पहचान मुदासिर अहमद मीर (26), गुलाम अहमद तंत्रे (65) और डी ए लोन (10) के रूप में हुई है। घायलों को उप जिला अस्पताल लंगेट ले जाया गया ,जहां से मीर को हंदवाड़ा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in