फैक्टरी में भीषण आग लगने से विस्फोट, इमारत ढही

दमकल की 17 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका
फैक्टरी में भीषण आग लगने से विस्फोट, इमारत ढही
Published on: 

नई दिल्ली : दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार तड़के एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से विस्फोट हुआ, जिससे इमारत ढह गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘शनिवार तड़के 4ः48 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 17 गाड़ियां सेक्टर 2 में घटनास्थल पर भेजी गयीं।’ बहुमंजिला इमारत से घना काला धुआं निकलता दिखा, जो पूरे ढांचे के आग की चपेट में आने के बाद विस्फोट के चलते ढह गयी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कुछ ही देर बाद विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि चारों ओर मलबा बिखरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इमारत के संरचनात्मक मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन की पड़ताल की जा रही है। आग को पूरी तरह से बुझाने और मलबा हटाने का कार्य जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News