बलूचिस्तान में विस्फोट से उड़ा दी पटरी, रेल यातायात निलंबित

सुरक्षा बल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके की कर रही तलाशी
बलूचिस्तान में विस्फोट से उड़ा दी पटरी, रेल यातायात निलंबित
Published on: 

कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को बम विस्फोट कर महत्वपूर्ण रेल मार्ग की पटरी को उड़ा दिया गया। इसमें एक रेलवे कर्मचारी घायल हो गया और सबसे महत्वपूर्ण रेलमार्गों में एक पर यातायात स्थगित करना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिम प्रांत में माच और आब-ए-गम क्षेत्र को जोड़ने वाले रेलमार्ग को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया गया जिससे यातायात बाधित हो गया।

पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह विस्फोट राष्ट्रीय परिवहन ढांचे को नुकसान पहुंचाने के मकसद से की गयी आतंकवादी हरकत जान पड़ती है। अधिकारी ने कहा, ‘यह रेलवे लाइन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दक्षिणी और मध्य पाकिस्तान को जोड़ती है।’ उन्होंने बताया कि घायल रेलकर्मी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके की तलाशी कर रहे हैं और बम निरोधक दस्ता भी किसी भी अतिरिक्त खतरे को दूर करने के लिए मौके पर पहुंच गया है। यह विस्फोट ऐसे समय हुआ है जब क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और परिवहन नेटवर्क पर खतरे में वृद्धि को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

इस साल की शुरुआत में, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के उग्रवादियों ने पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का अपहरण कर लिया था और 250 लोगों को बंधक बना लिया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News