भारत-बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत करने पर जोर

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने संस्कृति मामलों के मंत्री निताई रॉय चौधरी से मुलाकात की
Emphasis on strengthening cultural ties between India and Bangladesh
सांस्कृति मामलों के मंत्री निताई रॉय चौधरी से मुलाकात करते दिनेश त्रिवेदी
Published on

ढाका : बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने रविवार को संस्कृति मामलों के मंत्री निताई रॉय चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। बैठक में दोनों देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने और गहरे सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया गया। दोनों पक्षों ने शास्त्रीय संगीत, लोक कला, विरासत संरक्षण और संस्थागत सहयोग के क्षेत्र में संभावित साझेदारी पर चर्चा की। अधिकारियों ने संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मेलनों के आयोजन की संभावनाओं पर भी विचार किया। विशेष रूप से ‘नजरुल वर्ष’ समारोह के तहत दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। इसका उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क और समझ को और मजबूत करना है। बैठक में बांग्लादेश के संस्कृति मामलों के राज्य मंत्री अली नवाज महमूद खय्याम भी मौजूद रहे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in