भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने पर जोर

बैठक में द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई
Emphasis on enhancing maritime cooperation between India and Australia
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ऑस्ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल मैथ्यू बकले के साथ
Published on

कैनबरा : भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल मैथ्यू बकले के साथ बातचीत की। दोनों अधिकारियों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। कैनबरा स्थित ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के मुख्यालय में हुई बैठक में द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यासों के जरिए संचालन क्षमता और आपसी तालमेल (इंटरऑपरेबिलिटी) बढ़ाने पर जोर दिया। वर्ष 2027 में कई संयुक्त नौसैनिक अभ्यास प्रस्तावित हैं। एडमिरल स्वामीनाथन ने ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के प्रमुख एडमिरल मार्क हैमंड से भी मुलाकात की। इस दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी, समुद्री सुरक्षा सहयोग रोडमैप के क्रियान्वयन और समुद्री क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in