आठ अमेरिकी राज्यों ने ओपनएआई पर किया मुकदमा

चैटजीपीटी के जरिये बच्चों को नुकसान पहुंचाने और वयस्कों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया
Eight US states have sued OpenAI
ओपन एआई (सांकेतिक चित्र)
Published on: 

हैरिसबर्ग : अमेरिका के आठ राज्यों ने ओपनएआई पर चैटजीपीटी के जरिये बच्चों को नुकसान पहुंचाने और वयस्कों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। अभियोजकों का आरोप है कि कंपनी मुनाफे के लिए सुरक्षा उपायों की अनदेखी कर उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का उल्लंघन कर रही है। मुकदमों में दावा किया गया है कि चैटजीपीटी खतरनाक चिकित्सकीय सलाह देता है, भ्रम बढ़ाता है और लोगों को आत्महत्या या हिंसा के लिए उकसा सकता है। एरिजोना ने आरोप लगाया कि चैटबॉट किशोरों को निजी जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। एरिजोना, अर्कांसस, इडाहो, कंसास, मोंटाना, नेब्रास्का और वेस्ट वर्जीनिया सहित राज्यों ने बुधवार को अलग-अलग मुकदमे दायर किए। वहीं ओपनएआई ने कहा कि चैटजीपीटी में बच्चों की सुरक्षा के उपाय मौजूद हैं और उन्हें लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपने मॉडलों की समीक्षा कर रही है। राज्यों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने सुरक्षा जांच को पर्याप्त बताकर लोगों को गुमराह किया, जबकि उसके एआई मॉडल से सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in