यूक्रेन में रूसी हमलों में आठ की मौत

2026 के पहले आठ महीनों में यूक्रेन में पिछले पूरे साल की तुलना में अधिक नागरिक मारे गए
Eight killed in Russian attacks in Ukraine
हमले के बाद क्षतिग्रस्त इमारतें
Published on

कीव : रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में यूक्रेन में कम से कम आठ नागरिकों की मौत और 12 अन्य के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पूर्वोत्तर खारकीव क्षेत्र में एक हमले में छह कृषि श्रमिक मारे गए। राजधानी कीव में एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई। दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में भी भारी बमबारी की सूचना है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस पर प्रतिबंध और व्यापारिक पाबंदियां बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रूस के राजस्व के स्रोतों को रोकना जरूरी है, ताकि वह युद्ध जारी रखने के लिए धन जुटा न सके। वहीं, क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस अस्थायी संघर्षविराम के बजाय व्यापक शांति समझौता चाहता है। रूस की क्षेत्रीय मांगें यूक्रेन को स्वीकार्य नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2026 के पहले आठ महीनों में यूक्रेन में पिछले पूरे साल की तुलना में अधिक नागरिक मारे गए और घायल हुए। इस बीच, रूस के रोस्तोव और क्रास्नोडार क्षेत्रों में यूक्रेनी ड्रोन हमलों की भी सूचना है। रोमानिया और मोल्दोवा ने भी अपने हवाई क्षेत्र में ड्रोन घुसने की जानकारी दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in