अफगानिस्तान में भूकंप : दो हजार लोगों की मौत

अफगानिस्तान में भूकंप : दो हजार लोगों की मौत
Published on

यह देश में दो दशकों में आए सबसे विनाशकारी भूकंप में से एक
इस्लामाबाद : पश्चिमी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,000 तक पहुंच गई है। यह देश में दो दशकों में आए सबसे विनाशकारी भूकंप में से एक है। पश्चिमी अफगानिस्तान में शनिवार को 6.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद के झटकों से भयानक तबाही मची है। करीब छह गांव तबाह हो गए हैं और सैकड़ों लोग मलबे में दबे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार देर रात मृतकों की संख्या 320 बताई थी, लेकिन बाद में कहा कि मृतक संख्या की अभी पुष्टि की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने बताया कि 465 मकान जमींदोज हो गए हैं और 135 क्षतिग्रस्त हुए हैं। भूकंप और उसके बाद आए झटकों का सबसे ज्यादा असर हेरात प्रांत के जेंदा जन जिले के चार गांवों पर पड़ा है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र हेरात शहर से करीब 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। इसके बाद 6.3, 5.9 और 5.5 तीव्रता के तीन भूकंप के झटके भी महसूस किए गए।
हेरात शहर में दोपहर के करीब भूकंप के कम से कम पांच जबरदस्त झटके महसूए किए गए। हेरात प्रांत की सीमा ईरान से लगती है। भूकंप के झटके फराह और बदघिस प्रांत में भी महसूस किए गए। इससे पहले, जून 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान के पर्वतीय क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और करीब 1,500 लोग घायल हुए थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in