द्वीप साइकिल यात्रा 2026 में 100 किलोमीटर की दूरी होगी तय

सेलुलर जेल से जिरकाटांग तक साइकिल यात्रा
श्री विजय पुरम स्थित खेल एवं युवा कार्य विभाग का कार्यालय, नेताजी स्टेडियम और साइकिल मैदान।
श्री विजय पुरम स्थित खेल एवं युवा कार्य विभाग का कार्यालय, नेताजी स्टेडियम और साइकिल मैदान।
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजय पुरम --

द्वीपों में पर्यटन को बढ़ावा देने, उसके विकास और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से खेल एवं युवा कार्य विभाग द्वारा शिक्षा निदेशालय, सूचना, प्रचार एवं पर्यटन निदेशालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से 19 सितंबर 2026 को द्वीप साइकिल यात्रा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। साइकिल यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे राष्ट्रीय स्मारक सेल्युलर जेल से किया जाएगा।

इस साइकिल यात्रा का मार्ग सेल्युलर जेल से शुरू होकर जल क्रीड़ा परिसर, तरणताल, ध्वज स्थल, कॉर्बिन्स तट, ऑस्टिनाबाद, प्रोथ्रापुर, बाथूबस्ती, गराचरमा, सिप्पीघाट, चोलदारी, तुसनाबाद, फेरारगंज होते हुए जिरकाटांग तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद वापसी यात्रा जिरकाटांग से फेरारगंज, नयापुरम, कन्यापुरम, विम्बरलीगंज और बम्बूफ्लैट नौका घाट होते हुए नौका के माध्यम से श्री विजय पुरम तक होगी।

इच्छुक प्रतिभागियों को प्रवेश एवं घोषणा प्रपत्र विधिवत भरकर तथा हस्ताक्षर करके 18 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक नेताजी स्टेडियम, श्री विजय पुरम स्थित कार्यालय में जमा करने की सलाह दी गई है। प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रपत्र जमा कर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर की जा सकें।

प्रतिभागियों को अपनी स्वयं की साइकिल के साथ-साथ पूरी साइकिल यात्रा के लिए आवश्यक सामग्री लेकर भाग लेना होगा। इसमें हेलमेट, उपयुक्त खेल पोशाक, पानी की बोतल तथा व्यक्तिगत सुरक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। प्रतिभागियों को यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

यात्रा में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए अब्दुल खालिद से 9434290640 तथा अस्मान बेसरा से 9474229201 पर संपर्क कर सकते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in