असम में 7 करोड़ के ड्रग्स जब्त

5 तस्कर गिरफ्तार
असम में 7 करोड़ के ड्रग्स जब्त
Published on: 

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि राज्य के कछार जिले में 2 अलग-अलग अभियानों के दौरान 7 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि पुलिस ने जिले में 2 अभियान चलाकर 2 वाहनों से 216 ग्राम हेरोइन एवं 20,000 याबा टैबलेट बरामद कीं तथा वाहनों को भी जब्त कर लिया। 7 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए। असम पुलिस दृढ़ है। नशीले पदार्थ के लिए कोई जगह नहीं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गयी हैं। देश में याबा टैबलेट पर प्रतिबंध है क्योंकि इनमें मेथामफेटामीन और कैफीन होता है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News