असम में 7 करोड़ के ड्रग्स जब्त

एक गिरफ्तार
असम में 7 करोड़ के ड्रग्स जब्त
Published on: 

दीफू : असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एक ट्रक से 7 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के एक दल ने राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के सुकंजन इलाके में एक अभियान चलाया और नागालैंड के दीमापुर से असम के गोलाघाट जा रहे ट्रक को रोका। तलाश अभियान के दौरान वाहन से प्लास्टिक के 70 पैकेट में रखी 745.74 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News