पूर्वी नेपाल में 150 किलोग्राम मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Drug
पूर्वी नेपाल में 150 किलोग्राम मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो भारतीय नागरिक गिरफ्तारसांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

काठमांडू : पूर्वी नेपाल में बुधवार को करीब 150 किलोग्राम मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव (18) और मोहम्मद सद्दाम (21) भारतीय नंबर प्लेट वाली एम्बुलेंस में 148 किलोग्राम गांजा ले जा रहे थे।

सुनसरी जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, दोनों व्यक्तियों को कोशी प्रांत के सुनसरी जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in