डोभाल वियतनाम पहुंचे, शीर्ष नेतृत्व से करेंगे बातचीत

देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे
Doval arrives in Vietnam; will hold talks with top leadership
अधिकारियों के साथ अजीत डोभाल.
Published on: 

हनोई : भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल रविवार को आधिकारिक यात्रा पर वियतनाम पहुंचे। इस दौरान वह देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि डोभाल की यह यात्रा भारत और वियतनाम के बीच उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप है। गौरतलब है कि इस साल मई में दोनों देशों ने अपने संबंधों को उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया था। साथ ही वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 25 अरब अमेरिकी डॉलर सालाना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग और आपसी संबंधों को और विस्तार देने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News