Viral Video: ट्रेन के फुटबोर्ड पर यात्रा करने वालों को कुत्ते ने सिखाई सबक

Viral Video: ट्रेन के फुटबोर्ड पर यात्रा करने वालों को कुत्ते ने सिखाई सबक
Published on: 

नई दिल्ली: ट्रेन से यात्रा के दौरान कई बार लोगों को फुटबोर्ड पर पैर रखकर यात्रा करते हुए देखा जाता है। नियम के मुताबिक ऐसा करना मना है बावजूद इसके लोग फुटबोर्ड पर सफर करते हैं। इस कारण कई बार लोग हादसों के शिकार हो जाते हैं और जान जाने का खतरा भी होता है। बावजूद इसके लोग ये खतरा उठाने से बाज नहीं आते। इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता ट्रेन के फुटबोर्ड पर बैठे यात्रियों को वहां बैठने नहीं दे रहा है। कुत्ता लोगों को अंदर जाने के लिए मजबूर कर रहा है।

वायरल वीडियो में कुत्ते ने दिखाई बहादुरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को एक व्यक्ति ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'फुटबोर्ड ट्रैवलिंग के खिलाफ अभियान में सबसे अच्छा सहयोग।' 22 सेकंड के इस वीडियो को देख चुके लोग कुत्ते की इस व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News